{"_id":"65148817611c376dd90b3ef3","slug":"masked-men-in-a-car-attacked-and-injured-a-student-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-5796-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार सवार नकाबपोशों ने हमला कर छात्र को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार सवार नकाबपोशों ने हमला कर छात्र को किया जख्मी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर कार में आए हमलावरों ने एक स्कूली छात्र पर हमला कर जख्मी कर दिया। दुकानदारों के शोर मचाने पर हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। हमलावरों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने पर तीन छात्र रेलवे रोड से होते हुए अपने घर जा रहे थे। कुछ देर बाद उनके पास आकर एक कार आकर रुकी, जिसमें से तीन नकाबपोश युवक डंडे लेकर उतरे। उन्हें देखकर दो छात्र मौके से भाग गए, जबकि तीसरा छात्र एक दुकान के सामने खड़ा हो गया। हमलावरों ने उस छात्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दुकानदार कुछ समझते आरोपी छात्र को जख्मी कर फरार हो गए।
बयान देने की हालत में नहीं छात्र
थाना कृष्णा गेट प्रबंधक अजमेर सिंह ने बताया कि सुभाष मंडी चौकी प्रभारी घायल छात्र के बयान लेने के लिए अस्पताल गए हैं। मामले में शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अभी छात्र बयान देने की हालत में नहीं है। अभी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी है।