फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Martyr's Day: wreath, cautious administration, Kurukshetra, Kurukshetra-Shahabad

बलिदान दिवस : शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रशासन सतर्क

Mon, 20 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 20 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Martyr's Day: wreath, cautious administration, Kurukshetra, Kurukshetra-Shahabad
बलिदान दिवस : शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रशासन सतर्क - फोटो : अमर उजाला

गांव जैनपुर में 22 वें दिन जारी जाट समाज के जिला स्तरीय धरने में रविवार को आंदोलन के दौरान मारे गए समुदाय के लोगों का बलिदान दिवस पर आत्मिक शांति के लिए हवन के पश्चात श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर पिछले साल जाट आरक्षण आंदोलन में मारे गए लोगों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। इसी के साथ देश की सीमाओं व देश के विभिन्न भागों में आतंकियों से लड़ाई में शहीद होने वाले सैनिकों को भी श्रद्धांजली दी गई। बलिदान दिवस मनाने के लिए जिला कुरुक्षेत्र के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग जैनपुर पहुंचे और उन्होंने हवन में शामिल होकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए आहुतियां डाली।      

विज्ञापन


जहां महिलाओं की संख्या भी रोज बढ़ रही है वहीं जिला के अन्य इलाकों से भी जाट समाज के लोग धरने पर जुट रहे हैं। रविवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव सुमेरचंद गहलौत ने जैनपुर पहुंचकर जाट आरक्षण के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बलदेव राठी ने कहा कि जाट आरक्षण के आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नही जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाट समाज आरक्षण का हकदार है और आरक्षण लेने व अपनी अन्य मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन करना उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नही मानती तब तक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।    
विज्ञापन

   
धरने को जाट समाज के साथ-साथ अन्य बिरादरियों का भी समर्थन मिल रहा है। रविवार को धरने पर बलदेव राठी, आशीष फौजदार, रणदीप, जयपाल, बलवान, प्रेमनाथ, देवी चंद, रणबीर, शिवराम, ज्ञानचंद, बिट्टू, मनोज, बलवान, रामप्रसाद, जगीर सिंह, निरंजन चहल, जगमाल पंजेटा, साहब सिंह, मिहां सिंह, फतेह सिंह, प्रेम सिंह, बलवान, भीम सिंह, जगमाल, रामकुमार, संजीव, रणधीर, रिंकू, जिले सिंह, साहब सिंह, जोगिंद्र सिंह, चंदा सिंह, गजे सिंह हलालपुर, रामगोपाल, अजैब, गुरविंद्र, दिलावर, बिक्की, रजत बन, सतपाल, भूपेंद्र सिंह, बलविंद्र, प्रवीण, जयप्रकाश लाडवा, रामगोपाल, कुलदीप, दर्शन सिंह, साहब सिंह, शेर सिंह, ज्ञान सिंह भूतमाजरा, धर्मपाल नांदल, मिहा सिंह, अजमेर सिंह, मंदीप चौधरी, बलिंद्र लाडवा, राजेंद्र बडौंदा, जगीर सिह चहल, साहब सिंह बपदी, उदय सिंह, जसविंद्र सिह मुरादनगर, गुलाब सिंह, प्रदीप, जस्सी, राजबीर, प्रीत पाल धनौरा, गुरमेल सिंह, साहब सिंह सहित भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में दो मार्च को होगा प्रदर्शन, राष्ट्रपति को देंगे ज्ञापन : गहलोत

 जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव सुमेरचंद गहलौत ने रविवार को धरनास्थल पर पहुंचकर जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी वहीं धरना दे रहे जाट समाज में जोश भरने का काम किया। सुमेर चंद गहलौत ने लाडवा के जैनुपर में चल रहे धरने की सफलता के लिए जाट नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि सत्याग्रह व शांतिपूर्ण आंदोलनों के दम पर जब अंग्रेज झुकने के लिए मजबूर हो गए और उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा तो जाट समाज का शांतिपूर्ण धरना भी जरूर कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 20 जिलों में चल रहे अनिश्चितकालीन धरनों की संख्या 1 मार्च से बढ़ाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिल्ली के जाटों द्वारा 2 मार्च को बड़ा प्रदर्शन व हरियाणा में जाट समाज के साथ किए जा रहे अन्याय के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन व दिल्ली में प्रतिदिन प्रदर्शनों के माध्यम से हरियाणा आंदोलन को समर्थन करेंगे। उन्होंने समाज को एक जुट होने के साथ-साथ प्रदेश में 36 बिरादरी के भाईचारे को कायम करने की बात भी कहीं। उन्होंने धरने में बैठे लोगों को समिति की तरफ से जसिया में बनाई गई नई रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।     
 
 ट्रैक्टर-ट्रालियों में पहुंचे महिलाएं और युवा

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जैनपुर पहुंचे। इनमें महिलाएं और युवा भी बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों में बैठकर जाट समाज जिंदाबाद के नारे लगाते धरनास्थल पर पहुंचे। धरनास्थल आंदोलन के शहीद अमर रहे के नारों से गूंजता रहा। धरनास्थल में शामिल होने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए चाय व भोजन का पूरा प्रबंध किया गया था।       


जाट समाज के धरने को लेकर पुलिस सतर्क
जाट समाज के धरने व बलिदान दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। पुलिस ने सुबह से ही धरनास्थल की ओर जाने वाली सड़क के दोनों तरफ लगाए गए पुलिस नाकों पर जहां पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी वहीं लाडवा के इंद्री चौक पर लगाए गए नाके पर भी निगरानी बढ़ा दी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लाडव थाने में पुलिस की एक पूरी कंपनी बुलाई गई जिसे अलर्ट पर रखा गया वहीं पुलिस की तीन कंपनियां कुरुक्षेत्र पुलिस लाइन में रिजर्व रखी गई हैं। शाहाबाद के डीएसपी जगदीश राय ने भी लाडवा पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की और थाना प्रभारी निर्मल कुमार से फीड बैक ली। थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने पुलिस नाकों का जायजा लिया और वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। डीएसपी जगदीश राय भी रविवार को देर शाम तक लाडवा थाने में ही मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed