{"_id":"581791bc4f1c1b0e5743590c","slug":"martyr-mandeep-singh-burials-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर कटा कर देश का सिर ऊंचा कर गया मनदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर कटा कर देश का सिर ऊंचा कर गया मनदीप
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
विलात करती शहीद की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सरहद की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद मनदीप सिंह का रविवार को हजारों नम आंखों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनदीप के शव की अंत्येष्टि उसके नए घर से सटे खेत में की गई। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित प्रशासन और पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौजूद रहे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे पिता फूल सिंह ने मनदीप की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर सुबह करीब सवा नौ बजे अंबाला से हेलीकॉप्टर में कुरुक्षेत्र लाया गया। यहां से सेना के ट्रक में गांव अंटेहड़ी ले जाया गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचने से पहले ही सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित कई हस्तियां गांव पहुंच चुकी थी। पीपली से लेकर अंतेहड़ी तक हर चौराहे पर लोग शहीद के शव को नमन करके श्रद्धांजलि देते रहे थे। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची भीड़ का आलम यह था कि गांव की तमाम गलियों में कहीं पैर रखने की तक की जगह नहीं थी। ऐेसे में पुलिस को भी व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
पाक के खिलाफ उतारा गुस्साः पाकिस्तान की घिनौनी करतूत के खिलाफ लोगों में जबर्दस्त गुस्सा था। छतों पर जमा युवा पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, शहीद मनदीप सिंह अमर रहे और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं थी। उन्होंने भी तब तक नारे लगाए जब तक मनदीप का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
हैलीकॉप्टर में पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीरः 17 सिख रेजिमेंट के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर अंबाला से हैलीकॉप्टर के जरिये सुबह 9 बज कर 15 मिनट पर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में पहुंचा। यहां एसडीएम नरेंद्रपाल मलिक ने पार्थिव शरीर को सलामी दी। सीएम के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चौपड़ा और अखिल भारतीय आंतकवाद विरोधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर ने पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से सेना के वाहन में शहीद के शव को अंटेहड़ी ले जाया गया।
परिजनों को ही कराए अंतिम दर्शनः सुबह करीब सवा दस बजे मनदीप का शव गांव पहुंचा। ताबूत को सीधे मनदीप के घर ले जाया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। बताया जाता है कि घर के अंदर भी सिर्फ तीन लोगों ने ही मनदीप के शव को देखा। इसके बाद ताबूत को बाहर रखा गया। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यमंत्री कर्णदव कांबोज, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, विधायक डॉ. पवन सैनी, विधायक सुभाष सुधा, पुलिस महानिदेशक केपी सिंह, आईजी सुभाष यादव, डीसी सुमेधा कटारिया ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद सेना के जवान शव को मनदीप के नए घर से सटे खेत में ले गए, जहां उनके पिता ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहलेे सेना ने परपंरा के अनुसार मातमी धुन बजाई और हवाई फायर किए। सेना के अधिकारी आईके गोस्वामी, वी कमलजीत सिंह, मुदित महाजन, डीआर जयोदकर, महिंद्र सिंह, सलीम सैयद सहित करीब एक दर्जन अधिकारियों के अलावा आईजी सुभाष यादव, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने भी श्रद्धांजलि दी।