{"_id":"0b315da2e43f7d092802bf89140ace8b","slug":"married-women-death-in-suspected-situation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 15 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के जोशियान मोहल्ला निवासी विवाहिता की बुधवार की रात एक निजी अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
मोहल्ला जोशियान निवासी प.पवन कुमार ने थाना शहर पुलिस दो दिए बयान में आरोप लगाया कि उसने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह वर्ष 2012 में शहर के ही मिश्राण मोहल्ला निवासी नितेश जोशी के साथ किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाह के कुछ दिन तो ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि ससुराल वाले उसे काफी समय से 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी बीमार भी हो गई थी। वह करीब एक सप्ताह पहले उनके घर आ गई थी। बुधवार को एकाएक तबियत खराब होने पर उन्होंने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान प्रियंका (30) की मौत हो गई। थाना शहर पुलिस ने प्रियंका के पिता पवन कुमार के बयान पर पति नितेश जोशी, सास साक्षी जोशी और ससुर गोपाल कृष्ण के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका का एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।