फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Married woman's parents allege murder after her death

Kurukshetra News: विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने हत्या के लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman's parents allege murder after her death
कुरुक्षेत्र। रविवार देर शाम एक विवाहिता का स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते हुए करनाल के आईटीआई चौक के पास मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मायके पक्ष को सौंप दिया। मृतक की पहचान धुराला गांव में विवाहित सपना के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में लाडवा थाने के भालड़ गांव के रहने वाले सपना के पिता शैलिंद्र ने ससुराल पक्ष पर सपना की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सपना की नौ साल पहले कर्मवीर के साथ धुराला गांव में शादी की थी। इसके बाद सपना को कोई संतान नहीं हुई, जिसके लिए ससुराल पक्ष सपना को अकसर ताने देता था। हाल ही में सपना का करनाल के एक आईवीएफ सेंटर से उपचार चल रहा था और वह एक माह की गर्भवती थी। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि सपना की तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष ने मायके पक्ष को कोई जानकारी नहीं दी। उन्हें शक है कि ससुराल पक्ष ने सपना की हत्या की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सपना के पति कर्मवीर ने बताया कि वह सपना का पिछले लंबे समय से करनाल के निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। सपना के गर्भवती होने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। रविवार को रात दो बजे के करीब उसका स्वास्थ्य बिगड़ा तो वे कार से उसे तुरंत करनाल के उसी अस्पताल में ले जाने के लिए निकल गए। जैसे ही वह आईटीआई चौक करनाल पहुंचे सपना ने अचानक दम तोड़ दिया। उन्हें नहीं पता कि सपना का मायका पक्ष उन पर ऐसे आरोप क्यों लगा रहा है। सपना और उनके बीच में कभी भी ऐसी कोई लड़ाई भी नहीं हुई थी। पुलिस ने पिता शैलिंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झांसा थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed