फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Market roads are becoming narrow due to encroachment, arrangements are inadequate

Kurukshetra News: अतिक्रमण से संकरी हो रही बाजार की सड़कें, इंतजाम नाकाफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Market roads are becoming narrow due to encroachment, arrangements are inadequate
कुरुक्षेत्र। छोटे बाजार में अतिक्रमण के चलते संकरा हुई सड़क।
कुरुक्षेत्र। छोटे बाजार में अतिक्रमण के चलते राहगीरों को परेशानियों से जूझने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कई दशक पुराने इस बाजार में 200 के करीब दुकानें है। इस बाजार में दो स्कूल और एक मंदिर बना हुआ है। अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या बाजार में लगातार बनी रहती है, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राहगीरों का कहना है कि दुकानों के बाहर सड़क पर अतिक्रमण होने के चलते सड़कें संकरी हो रही हैं, इसके कारण सड़क से निकलने में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कई बार बाजार से गुजरने वाली चौपहिया वाहन घंटों बाजार में फंसे रहते है, जिससे लंबा जाम लग जाता है, जाम में फंसकर समय बर्बाद होता है। इस समस्या को राहगीरों ने अमर उजाला टीम के सामने रखा और अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन




सड़के हो रही संकरा : रामू
राहगीर रामू का कहना है कि बाजार में कई दुकानों का सामना सड़कों पर रखा रहता है, इसके कारण सड़क संकरी हो जाती हैं, वहां से निकलते समय वाहन फंस जाते हैं और जाम की समस्या पैदा हो जाती है, जाम में फंसने के कारण काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं : विनय
राहगीर विनय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। अतिक्रमण पूरे शहर में फैल चुका है। अतिक्रमण के चलते बाजार ही नहीं बल्कि पूरे शहर में जाम की समस्या लगातार बनी रहती है।



अतिक्रमण के चलते अव्यवस्था : शुभम
राहगीर शुभम कुमार का कहना है कि अतिक्रमण के चलते अव्यवस्था का आलम बना रहता है। अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती है। जाम से समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही गाड़ियों में पेट्रोल ज्यादा लगने से पैसों की भी बर्बादी होती है, लेकिन अधिकारियों की ओर से की जाने वाली कार्रवाई अब मात्र दिखावा बनकर रह गई है।




अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जाएगा अभियान : ईओ
नगर परिषद ईओ देवेंद्र नरवाला का कहना है कि बाजारों में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों को खुद ही ऐसा करने से गुरेज करना चाहिए। लोग बाजार में आ पाएंगें तो ही खरीदारी भी कर सकेंगे और हादसे की आशंका भी कम होगी।

कुरुक्षेत्र। छोटे बाजार में अतिक्रमण के चलते संकरा हुई सड़क।

कुरुक्षेत्र। छोटे बाजार में अतिक्रमण के चलते संकरा हुई सड़क।

कुरुक्षेत्र। छोटे बाजार में अतिक्रमण के चलते संकरा हुई सड़क।

कुरुक्षेत्र। छोटे बाजार में अतिक्रमण के चलते संकरा हुई सड़क।

कुरुक्षेत्र। छोटे बाजार में अतिक्रमण के चलते संकरा हुई सड़क।

कुरुक्षेत्र। छोटे बाजार में अतिक्रमण के चलते संकरा हुई सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed