फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Manvi of Biholi stood first in art competition, Lavish of Pratapgarh stood second.

Kurukshetra News: कला प्रतियोगिता में बिहोली की मानवी प्रथम, प्रतापगढ़ का लविश रहा द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Manvi of Biholi stood first in art competition, Lavish of Pratapgarh stood second.
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में प्रर्दशनी का अवलोकन करते निर्णायक मंडल व अधिकारी। व
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में जिला स्तरीय कला प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में कक्षा एक से पांचवीं तक के जिले के 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसी प्रकार कक्षा छह से कक्षा आठवीं तक के करीब दो सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षा विभाग के द्वारा कला में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह विशेष प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कला प्रतियोगिताओं में कक्षा पहली से 5वीं में राजकीय प्राथमिक स्कूल बिहोली की पांचवीं कक्षा की मानवी प्रथम स्थान पर, राजकीय प्राथमिक स्कूल प्रताप गढ़ कक्षा चौथी का लविश द्वितीय, राजकीय प्राथमिक स्कूल खेड़ी रामनगर का कक्षा चौथी का पवन तृतीय स्थान पर रहा तथा राजकीय प्राथमिक स्कूल पीपली का कक्षा 5वीं के जगदीश को चतुर्थ स्थान पर सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इसी प्रकार कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक की प्रतियोगिताओं में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलाही के लब्बू ने टॉय मेकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सारसा की तान्या ने मुराल मेकिंग में द्वितीय स्थान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर की की प्रिया ने मास्क मेकिंग में तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमौदा की सृष्टि ने मुराल मेकिंग ने चतुर्थ स्थान पर रहते हुए सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। जिला नोडल अधिकारी विनोद कौशिक ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का काम होता है। इससे बच्चों में उत्साहवर्धन होता है और भविष्य के लिए प्रतिभाएं आगे आएं ऐसा प्रयास होता है।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में जिन्होंने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। उनके लिए शिक्षा विभाग के द्वारा पारितोषिक राशि भी जारी की गई है। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पांच हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को तीन हजार रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ढाई हजार रुपये और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 1100 रुपये की राशि उनके खातों में सीधे भेजी जाएगी। कार्यक्रम में इंदु कौशिक खंड शिक्षा अधिकारी व करीब एक 100 अध्यापक और अभिभावक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed