{"_id":"67bf75558e5478f69205bc88","slug":"mantras-will-resonate-with-havan-yagya-in-dharmanagari-from-march-18-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131958-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धर्मनगरी में 18 मार्च से हवन यज्ञ के साथ गूंजेंगे मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धर्मनगरी में 18 मार्च से हवन यज्ञ के साथ गूंजेंगे मंत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में 18 मार्च से 10 दिन चलने वाले हवन यज्ञ में मंत्रों की गूंज सुनाई देगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। राजस्थान के 45 कारीगरों द्वारा 1008 कुंडीय यज्ञशाला तैयार की जा रही है।
त्रिपुरा पीठाधीश्वर स्वामी हरिओम, डॉ. स्वामी शास्वतानंद व अन्य साधु संतों के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने केशव पार्क में तैयार की जा रही 1008 कुंडीय यज्ञशाला को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बताया कि यज्ञशाला को राजस्थान के 45 कारीगरों की टीम द्वारा करीब डेढ़ माह से तैयार किया जा रहा है। यज्ञशाला में जहां हवन कुंड बनकर तैयार है वहीं अन्य तैयारी भी अधिकतर पूरी कर ली गई है। यहां 18 मार्च से लगातार 10 दिन तक हवन यज्ञ किए जाएंगे। इन कुंडों में करीब तीन हजार किलोग्राम देसी घी, 100 क्विंटल हवन सामग्री से हवन किया जाएगा। हवन करवाने के लिए भी हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ वृंदावन, उत्तराखंड, राजस्थान सहित आसपास के अन्य प्रदेशाें से 2000 विद्वान ब्राह्मण पहुंचेंगे। संभावना जताई जा रही है कि एक हजार से ज्यादा संत-महापुरूष पहुंचेंगे तो वहीं इस आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
महायज्ञ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व मध्यप्रदेश आदि राज्यों के मुख्यमंत्री भी आहुतियां डालने पहुंचेंगे तो वहीं महायज्ञ के पहले ही दिन जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद भी पहुंचेंगे। काशी सुमेरू पीठ के शंकराचार्य के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
इस आयोजन के चलते त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती श्री श्री 1008 हरिओम यहां ध्वजा रोहण कर चुके हैं तो वहीं कई बार वे यज्ञशाला के निर्माण कार्य का भी अवलोकन कर चुके हैं। सेवक हरीश कुमार ने बताया कि अक्सर ऋषिकेश के टाइगर रिजर्व में समय व्यतीत करने वाले श्री श्री 1008 हरिओम महाराज ने 108 महायज्ञ करवाने का संकल्प लिया हुआ है, जिससे तहत ही 18 मार्च से केशव पार्क में यह आयोजन किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब यज्ञशाला में 1008 हवन कुंड की यज्ञशाला तैयार की जा रही है।