{"_id":"65526c269acf5748210d8067","slug":"mani-diwali-celebrated-with-great-enthusiasm-fireworks-spoil-the-atmosphere-of-dharmanagari-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-8502-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हर्षोल्लास के साथ मनी दिवाली, आतिशबाजी से धर्मनगरी की आबोहवा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हर्षोल्लास के साथ मनी दिवाली, आतिशबाजी से धर्मनगरी की आबोहवा खराब
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके लिए लोगों ने पहले से ही पूरी तैयारी कर रखी थी। हालांकि जिले का प्रदूषण स्तर बढ़ गया। दिवाली के दिन रविवार को जिले का एक्यूआई 130 रहा जबकि सोमवार शाम पांच बजे तक एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। प्रदूषण स्तर बढ़ने से बुजुर्ग और दमा रोगियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
दिवाली की शाम ढलते ही धर्मनगरी दीयों की रोशनी से जगमगा गई। दिवाली से पहले ही लोगों ने अपने घर और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया हुआ हुआ था। ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर, सरस्वती तीर्थ पिहोवा, बिरला मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर, नगर खेड़े सहित अन्य धार्मिक स्थल पर दीये जलाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में पूजा के लिए विशेष तैयारी की गई थीं। लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने खूब पटाखे बजाए और आतिशबाजी की। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। जिससे जिले का एक्यूआई स्तर बढ़ गया। जिससे बुजुर्ग व दमा रोगियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आठ स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं
कुरुक्षेत्र में आतिशबाजी से आठ जगह आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं। बिहोली गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार की कार में आग लग गई। झांसा रोड पर छोटा बाजार में घर में रखा पुराना सामान जल गया। इसके अलावा बोहली बजीदपुर में तीन एकड़ में से एक एकड़ तूड़ी जलकर राख हो गई। वहीं जिला अस्पताल में आतिशबाजी चलाते समय जलने के पांच मामले पहुंचे। इसमें एक सेक्टर-13 की रहने वाली नौ साल की बच्ची पड़ोसी के पटाखे से जल गई। बच्ची के मुंह पर पटाखा लगने से उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। वहीं दो जगह पर मारपीट के मामले भी सामने आए, जिसमें तंगौरी गांव में घर के बाहर मोमबत्ती लगाने को लेकर दो पड़ोसियों की आपस में तकरार हो गई। इसमें मां-बेटे को चोट आई, जिन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी है। गांधी नगर में 15 साल की किशोरी से मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अवैध शराब बेचने पर कसा शिकंजा
जिला पुलिस ने दिवाली के दिन अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसा। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने छापामारी कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से 121 बोतल शराब बरामद की गई। वहीं पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए एक व्यक्ति को भी पकड़ा है।
दिवाली के दिन भी हुई खूब खरीदारी
दिवाली के दिन भी शहर के बाजारों में रौनक रही। लोगों ने दिवाली के दिन भी खूब खरीदारी की। विशेषतौर पर सोना-चांदी, वाहन, चांदी के लक्ष्मी-गणेश, सिक्के सहित बर्तन खूब बिके। इसके अलावा लोगों ने अपने रिश्तेदारों, जानकार और दोस्तों को उपहार और मिठाई भी बांटी।