फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mange Ram Saroha becomes DGM in Hafed department, welcomed

Kurukshetra News: हैफेड विभाग में डीजीएम बने मांगे राम सरोहा, किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mange Ram Saroha becomes DGM in Hafed department, welcomed
लाडवा। लोहारा गांव के मांगे राम सरोहा की हैफेड विभाग में डीजीएम के पद पर नियुक्ति होने से उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीण गदगद हैं। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

सरोहा ने सम्मान के लिए ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने गांव में गुरुद्वारा साहिब और सतगुरु रविदास महाराज को नमन किया। गांव में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व एजीएम केएस मेहरा व एसबीआई बैंक के पूर्व सीनियर मैनेजर वीरेंद्र कुमार आदि ने भी शिरकत की। डॉ. भीम राव आंबेडकर सेवा समिति की ओर से मांगेराम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


केएस मेहरा ने कहा कि मांगे राम ने कड़ी मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है। नौ सरकारी नौकरियोंं में सेवाएं दी है बल्कि इससे पहले आईटीआई में गणित के इंस्ट्रक्टर रहे थे लेकिन लक्ष्य बड़ा था। मांगेराम ने क्लास वन अधिकारी के तौर पर 12 मार्च को डीजीएम के पद पर ज्वाइन कर लिया है। पूर्व सीनियर मैनेजर राजेंद्र कुमार ने कहा कि अगर बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो कोई भी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगे राम सरोहा ने बताया कि नौ सरकारी नौकरियों में सेवाएं देने के बाद 10वीं क्लास वन डीजीएम की नौकरी ज्वाइन की है। उनके सहयोग से गांव के बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर चल रहा है, जिसमें बच्चों को बेहतर कोचिंग दी जा रही है।

इसी के साथ वे समय समय पर बच्चों को लेखन, पाठ्य सामग्री भेंट करते हैं और जरूरतमंद की सहायता करते हैं। इस मौके पर सुलतान सिंह पुनिया, शिक्षक सुरेंद्र कौर, डॉ़ जरनैल सिंह रंगा, सेवा समिति से प्रधान अजय कुमार, सचिव जय भगवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed