फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man should always remember God: Shastri

मनुष्य को हर समय भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए : शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Man should always remember God: Shastri
कुरुक्षेत्र। कथा के दौरान मौजूद अनिल शास्त्री व श्रद्धालु।स्वय
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-नौ लोटस ग्रीन सिटी में श्रीमद्भागवत कथा जारी रही। इसमें कथावाचक अनिल शास्त्री ने श्रोताओं को बताया कि द्वापर युग में कंस ने हिरण्याक्ष के घर पर उसके बेटे के रूप में जन्म लिया था। इसका नाम कालनेमि था। असुर कालनेमि के छह बेटे और एक बेटी हुई। बेटी का नाम वृंदा था।
विज्ञापन

कथावाचक शास्त्री ने कहा कि वृंदा का विवाह जालंधर राक्षस से हुआ था। वृंदा का बाद में भगवान विष्णु ने वरण किया और वह तुलसी वृंदावन कहलायीं। कालनेमि बहुत दुष्ट था। स्कंद पुराण की एक कथा के अनुसार, उसने दैत्यों की सेना के साथ देवताओं पर आक्रमण कर दिया था ताकि वह अमृत कलश को देवताओं से छीन सकें।
विज्ञापन

इस पर क्रोधित होकर भगवान विष्णु ने उसका अंत कर दिया। ऐसे में कालनेमि के छह बेटों यानी हिरण्याक्ष के पोते उसके असुर स्वरूप से परिचित थे और इस कारण उन्होंने उसका गुणगान करने से मना कर दिया था। इस कारण उन सभी को हिरण्याक्ष ने श्राप दिया था कि वे पातालवासी हो जाएं। मगर कालनेमि के पुत्रों ने बहुत पुण्य कर्म किए थे जिस कारण उन पर इस श्राप का अलग प्रभाव पड़ा। हिरण्याक्ष ने देवी पृथ्वी को बहुत परेशान किया था। इसके कारण भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर हिरण्याक्ष को पानी में डुबो कर मार डाला था। इसके बाद कालनेमि ने राजा उग्रसेन और उनकी पत्नी पद्मावती के घर में कंस के रूप में जन्म लिया।

कुरुक्षेत्र। कथा के दौरान मौजूद अनिल शास्त्री व श्रद्धालु।स्वय

कुरुक्षेत्र। कथा के दौरान मौजूद अनिल शास्त्री व श्रद्धालु।स्वय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed