फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Girl students displayed creativity during Entrepreneurship Fortnight, winners honoured

Kurukshetra News: उद्यमिता पखवाड़े में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता, विजेता सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Girl students displayed creativity during Entrepreneurship Fortnight, winners honoured
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक व छात्राएं।
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ में उद्यमिता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। वाद-विवाद प्रतियोगिता, चार्ट मेकिंग सहित उद्यमिता आधारित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को नई सोच और स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराया गया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नवजोत, वंशिका, अंकुश और सारिका को विद्यालय की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी नीरज बंसल ने कहा कि उद्यमिता विद्यार्थियों को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में शुरू से नई सोच, आत्मविश्वास, जोखिम उठाने की क्षमता और समस्याओं का समाधान खोजने की आदत विकसित करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने हुनर को पहचानकर भविष्य में स्वरोजगार के अवसर तलाशने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बोधराज बंसल ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed