फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Traffic lights installed at a cost of Rs 63 lakh have been shut down, clearing the way for traffic jams.

Kurukshetra News: 63 लाख रुपये खर्च कर लगाई गईं ट्रैफिक लाइटें बंद, जाम का रास्ता साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights installed at a cost of Rs 63 lakh have been shut down, clearing the way for traffic jams.
कुरुक्षेत्र। बंद पड़ी उमरी चौक पर लाल बत्ती। संवाद  - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। सीएम सीटी को जाम-मुक्त बनाने के लिए 63 लाख रुपये की लागत से नई तकनीक वाली लाइटें और मुंबई की तर्ज पर ब्लिंकर्स स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन

शुरुआती ट्रायल रन के दौरान अधिकारियों ने खूब वाहवाही लूटी लेकिन नियमित देखरेख और तकनीकी तालमेल की कमी के कारण ये लाइटें महज कुछ ही दिनों में बंद हो गईं और जाम का रास्ता साफ हो गया। इससे व्यस्त चौराहों पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है और वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है।
अब आलम यह है कि लाखों रुपये के ये उपकरण सिर्फ चौराहों पर शो-पीस बनकर रह गए हैं और संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
सीएम सीटी को जाम-मुक्त बनाने के प्रशासनिक दावे कागजों में सिमट कर रह गए हैं। शहर के सबसे व्यस्ततम और संवेदनशील पिपली-थर्ड गेट रोड पर स्थित नए बस अड्डे और पिपली चौक पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए लगाई गई आधुनिक लाल बत्तियां पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

वहीं उमरी चौक पर भी स्थापित लाल बत्ती का भी यह ही हाल है। 63 लाख रुपये की सरकारी राशि खर्च करने के बाद भी जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिग्नलों के ब्लैकआउट होने के कारण इन मुख्य मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

कुरुक्षेत्र। बंद पड़ी उमरी चौक पर लाल बत्ती। संवाद 

कुरुक्षेत्र। बंद पड़ी उमरी चौक पर लाल बत्ती। संवाद - फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। बंद पड़ी उमरी चौक पर लाल बत्ती। संवाद 

कुरुक्षेत्र। बंद पड़ी उमरी चौक पर लाल बत्ती। संवाद - फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। बंद पड़ी उमरी चौक पर लाल बत्ती। संवाद 

कुरुक्षेत्र। बंद पड़ी उमरी चौक पर लाल बत्ती। संवाद - फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed