फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players received sports kits on National Sports Day at KU

Kurukshetra News: केयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को मिली खेल किट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Players received sports kits on National Sports Day at KU
कुरुक्षेत्र। केयू के खेल निदेशालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते  कुलसचिव प्रो. वीरेंद्
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान विश्वविद्यालय के हॉकी खिलाड़ियों को खेल किट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रो. वीरेंद्र पाल ने कहा कि खेल राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम हैं। महान हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपियन मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद को उनकी अद्भुत खेल प्रतिभा और हॉकी में योगदान के कारण दुनिया भर में हॉकी के जादूगर के रूप में जाना जाता है। खिलाड़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, मेहनत और खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. दिनेश राणा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस तक सीमित नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में खिलाड़ियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश राजौंद, वॉलीबॉल कोच राजेश कुमार, हॉकी कोच मलकीत कौर, कबड्डी कोच संदीप कुमार, फुटबॉल कोच मोनिका सहित खेल निदेशालय के अधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed