फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man shoots dog on Salarpur road, video viral

Kurukshetra News: सलारपुर रोड पर व्यक्ति ने कुत्ते को मारी गोली, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Man shoots dog on Salarpur road, video viral
कुरुक्षेत्र। शहर की एक कॉलोनी में गली में गाड़ियों के पीछे भागने वाले कुत्ते को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। घटना के बाद से शहर में दहशत फैल गई। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स दो कुत्तों पर गोली चलाता दिख रहा है, जिसमें गोली लगने से एक कुत्ते की मौत हो जाती है। हालांकि मामले को लेकर पुलिस के पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। यह वीडियो सलारपुर रोड की किसी कॉलोनी का बताया जा रही है। हालांकि इसमें गोली चलाने वाले का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो करीब 25 सेकेंड का है, जिसमें एक व्यक्ति अपने हाथ में बंदूक लेकर घूमता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद यह व्यक्ति कॉलोनी में एक खाली प्लॉट की ओर जाता है। इसी दौरान उसे दो कुत्ते भागते दिखते हैं, जिन पर वह व्यक्ति गोली चला देता है। गोली एक कुत्ते को लगती है, जिससे वह कुत्ता वहीं ढेर हो जाता है। हालांकि वीडियो में गोली चलाने वाला व्यक्ति कौन है, इसकी कोई पहचान सामने नहीं आ रही है। वहीं पुलिस को भी मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed