फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man dies after falling from train, not identified

Kurukshetra News: ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Man dies after falling from train, not identified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिंडारसी रेलवे स्टेशन के नजदीक चलती ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी कुरुक्षेत्र मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र में तैनात जांच अधिकारी उपनिरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि पिंडारसी और पिहोवा रोड के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि मृतक की उम्र 45 से 50 के बीच होगी। उसकी बाईं बाजू पर अंग्रेजी में डीवी लिखा हुआ है। रात को कैथल की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन 04992 से गिरकर इस व्यक्ति की मौत हुई है। आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed