फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man commits suicide by hanging with a pot

दरगाह परिसर में पेड़ पर गमछे से फंदा लगा 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by hanging with a pot
विश्वकर्मा चौक के पास पीर की दरगाह परिसर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाकर सुभाष मंडी चौकी के प्रभारी कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को नीचे उतार कर उसकी शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त राजू वासी पदाना (करनाल) के रूप में हुई है। राजू दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस ने उसके ममेरे भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े छह बजे सुभाष मंडी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि विश्वकर्मा चौक के पास दरगाह परिसर में एक व्यक्ति ने अपने गमछे से पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आसपास के लोगों ने मृतक की शिनाख्त राजू के रूप में की, जो पिछले 12-13 साल से धर्मशालाओं में रहता था। गुजर बसर के लिए दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उसके ममेरे भाई सोहन लाल के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed