फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Malaysian religious leader reached Dharmanagar with 40 followers, thrilled after seeing the religious place

Kurukshetra News: मलयेशिया के धर्मगुरु 40 मतावलंबियों के साथ धर्मनगरी पहुंचे, धार्मिक स्थल देख हुए गदगद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Malaysian religious leader reached Dharmanagar with 40 followers, thrilled after seeing the religious place
कुरुक्षेत्र। मलयेशिया के धर्मगुरु सेक काई ली महाथेरो के नेतृत्व में मतावलंबियों का 40 सदस्यीय दल धर्मनगरी पहुंचा, जहां उनका ब्रह्मसरोवर पर जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले यह दल ब्रह्मसरोवर के साथ ही निर्माणाधीन बौद्ध स्तूप पहुंचा, जहां करीब आधा घंटा तक इसे बेहद बारीकी से निहारा तो इसके बाद ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर गीता उपदेश स्थली, सन्निहित सरोवर सहित विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुरुषोत्तमपुरा बाग में विशाल श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ सामूहिक चित्र भी खिंचवाया। धर्मनगरी के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को देख यह दल गदगद हो उठा। हालांकि यह दल देर रात को यहां पहुंच गया था, लेकिन सुबह होने पर करीब तीन घंटे तक ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया, जिसके उपरांत यमुनानगर के लिए रवाना हो गए। इस दल में एक नन वुशान व चार अन्य महिलाएं भी शामिल रही।
विज्ञापन

इस दौरान दल के अन्य सदस्यों के साथ-साथ अवेकनिंग हर्मिटेज टेंपल केदाह एवं मलयेशिया के धर्मगुरु सेक काई ली महाथेरो ने कहा कि यहां ऐतिहासिक व धार्मिक संस्थान बेहद सुंदर व दर्शनीय है। इन्हें पूरी योजनागत तरीके से सहेजा गया है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा यहां इन ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को देखने से कुछ अलग ही महसूस होता है। उन्होंने यहां के लोगों की भी जमकर सराहना की और कहा कि यहां के लोगों का स्वभाव हर किसी का दिल जीत लेने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से हरियाणा के बौद्ध स्तूपों की चर्चा की थी। इस सम्मेलन से वापस अपने देश वापस जाने के उपरांत मलेशिया के प्रधानमंत्री ने अवेकनिंग हर्मिटेज टेंपल केदाह मलयेशिया के धर्मगुरु सेक काई ली महाथेरो को हरियाणा के बौद्ध स्तूपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसके चलते ही वे यहां पहुंचे। ब्रह्मसरोवर तट पर पूरे दल का कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से अशोक रोशा, कैप्टन परमजीत सिंह व श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर रहे राजेंद्र सिंह राणा ने बौद्ध का पत्ता व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।



नहीं मिला बौद्ध स्तूप का इतिहास
जैसे ही मलयेशिया के धर्मगुरु सेक काई ली महाथेरो व अन्य मतावलंबि बौद्ध स्तूप पहुंचे तो यहां निर्माण कार्य चल रहा था। इसके चलते यहां इसका इतिहास भी उन्हें कहीं पढ़ने को नहीं मिल पाया, लेकिन श्री कृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर रहे राजेंद्र सिंह राणा ने उन्हें बौद्ध स्तूप के साथ-साथ अन्य स्थलों के बारे में भी बेहद बारीकी से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed