फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Make a career in agriculture sector through the educational programs of IGNOU: Dr. Dharam Pal

इग्नू के शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि क्षेत्र में बनाएं कॅरिअर : डॉ. धर्म पाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Make a career in agriculture sector through the educational programs of IGNOU: Dr. Dharam Pal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) शिक्षा मंत्रालय के विभिन्न कार्यक्रमों में शिक्षार्थियों को प्रवेश दे रहा है। क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्म पाल ने बताया कि कृषि विद्यालय, विश्वविद्यालय के 21 अध्ययन विद्यालयों में से एक है, जिसको कृषि में मुक्त और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी आजीविका में सुधार करने के लिए किसानों, ग्रामीण युवाओं, तकनीशियनों, कृषक महिलाओं आदि जैसे विभिन्न हितधारकों में रोजगारपरक कौशल विकसित करने का दायित्व सौंपा गया है। वर्तमान में कृषि संबंधित क्षेत्र में इग्नू द्वारा सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट, पीजी डिप्लोमा और मास्टर डिग्री जैसे विभिन्न स्तरों पर 16 कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि नीति पर एक पीजी प्रमाणपत्र कार्यक्रम भी ऑनलाइन मोड में पेश किया जाता है। प्रमाणपत्र और डिप्लोमा कार्यक्रम उद्यमशील हैं और कृषि संबंधित क्षेत्रों में रोजगारपरक कौशल विकसित करने में सक्षम है। शैक्षिक कार्यक्रम डेयरी फार्मिंग, जैविक खेती, मधुमक्खी पालन, पोल्ट्री उत्पादन, रेशम उत्पादन, कृषि नीति, कृषि लागत प्रबंधन, जल और वाटरशेड प्रबंधन, डेयरी प्रौद्योगिकी, मांस प्रौद्योगिकी, फलों और सब्जियों से मूल्य वर्धित उत्पाद, बागवानी के उभरते क्षेत्रों में पेश किए जाते हैं।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में डोमेन क्षेत्रों में ज्ञान और कौशल का आदान-प्रदान करने के लिए मुद्रित स्व-शिक्षण सामग्री और ऑडियो व वीडियो शामिल हैं। परामर्श सत्र नामित अध्ययन केंद्रों पर ऑफलाइन और रेडियो, टीवी और वेब परामर्श के माध्यम से ऑनलाइन भी आयोजित किए जाते हैं। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की तिथि 29 फरवरी से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed