{"_id":"693dc7d598f79cafbc06cc41","slug":"main-roads-are-overflowing-with-hoardings-posing-a-threat-to-pedestrians-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-146917-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मुख्य सड़कों पर होर्डिंग की भरमार, राहगीरों के लिए बने खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मुख्य सड़कों पर होर्डिंग की भरमार, राहगीरों के लिए बने खतरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की सड़कों पर लगे होर्डिंग्स लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन होर्डिंग्स से राहगीरों का ध्यान भटकने व हादसे की आशंका बनी रहती है वहीं शहर की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है।
यहां तक कि सरकार को भी भारी आर्थिक चपत लग रही है। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पिपली-थर्ड गेट रोड व वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड के दोनों ओर अनेक निजी संपत्तियों पर होर्डिंग, बैनर व बोर्ड लगे हैं। ये होर्डिंग्स व बोर्ड राहगीरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। नगर प्रशासन इन पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। हालांकि कईं बार इन्हें हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया लेकिन एक बार भी पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाया। ऐसे में जहां इन संपत्ति मालिकों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं तो वहीं विज्ञापन बोर्डों व होर्डिंग्स की भी भरमार होती जा रही है। नगर परिषद की ओर से जहां निजी संपत्तियों पर नियमों को ताक पर रखकर लगे होर्डिंग्स व बोर्ड को हटाने के लिए अभियान चलाए, लेकिन ये अभियान सफल नहीं हो पाए।
करीब आठ माह पहले भी ऐसी संपत्तियों को चिह्नित किया गया तो जुर्माना भी लगाया गया। कईं संपत्तियों पर एक लाख रुपये तक भी जुर्माना लगाया गया। इसके बावजूद हालात नहीं बदल पाए। कईं संपत्तियों के मालिक ने ऐसे होर्डिंग्स व बोर्ड आदि लगाने के लिए पक्के एंगल से व्यवस्था भी की हुई है। शहर यातायात प्रभारी रामकरण का कहना है कि किसी भी सड़क के खंभे व आसपास विज्ञापन बोर्डं एवं होर्डिग्स को देख वाहन चालकों को ध्यान भटक सकता है।