फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahayagya in Sri Lanka, offerings made, Holy Gita to be presented in Parliament today

Kurukshetra News: श्रीलंका में महायज्ञ, डालीं आहुतियां, आज संसद में भेंट की जाएगी पवित्र गीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mahayagya in Sri Lanka, offerings made, Holy Gita to be presented in Parliament today
कुरुक्षेत्र। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो रविवार को उस समय गीतामयी हो उठी जब गीता महायज्ञ का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें वहां के लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक प्रदर्शनी, शिल्प बाजार और पुस्तक मेला पर्यटकों के लिए खुला रहा, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सायं तीन बजे से लेकर सायं पांच बजे तक डिपार्टमेंट ऑफ हिंदू अफेयर्स की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जबकि सायं पांच बजे से लेकर छह बजे तक महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रीलंका के सांस्कृतिक मंत्री विदुरा विक्रम नायके, स्वामी ज्ञानानंद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी आहुतियां डालीं, जिस दौरान गीता के श्लोकों से पूरा माहौल ही गीतामयी हो उठा। सायं छह बजे से लेकर सात बजे तक सद्भावना यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग शामिल हुए जबकि इसके उपरांत सायं के समय गीता महाआरती का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

तीन दिन के इस महोत्सव के समापन के साथ ही आज सोमवार को श्रीलंका की संसद में पवित्र गीता भेंट की जाएगी, जिस दौरान स्वामी ज्ञानानंद, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी समिति के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ एवं एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कायल रहे लोग
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि महोत्सव के दौरान जहां श्रीलंका के लोगों में पूरा जोश व उत्साह बना रहा और पूरी फिजा ही गीतामयी हो उठी तो वहीं लोगों में गीता व महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भरपूर उत्साह बना रहा। स्कूली बच्चों से लेकर सामाजिक संस्थाओं व सरकारी प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पहले ही दिन कार्यक्रम के साथ ही ऑनलाइन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ की वीडियो को लेकर प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया जबकि महोत्सव में प्रदर्शनी, शिल्प बाजार और पुस्तक मेला आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रीलंका ट्री फोर्सिस की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई, जिसके साथ ही नाडा म्यूजिकल शो का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed