फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahasabha demands construction of square in name of Punjabi Samaj

Kurukshetra News: महासभा ने की पंजाबी समाज के नाम पर चौक बनाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mahasabha demands construction of square in name of Punjabi Samaj
शाहाबाद। पंजाबी बिरादरी के लोगों ने नगर पालिका प्रधान गुलशन से मुलाकात की। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा प्रधान शुभम साहनी ने पंजाबी समाज के नाम पर शहर में चौक नामित करने की मांग की। महासभा ने कहा कि लैंडमार्क अस्पताल वाले चौक या लाडवा रोड पर मंडी वाले चौक का नाम पंजाबी समाज के नाम पर रखा जाए।
विज्ञापन

साहनी ने बताया कि शाहाबाद शहर की लगभग 75 प्रतिशत आबादी पंजाबी समाज से संबंधित है। पंजाबी वर्ग न केवल शहर के विकास में बल्कि धार्मिक, सामाजिक और लोक कल्याण से जुड़े कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसके बावजूद शाहाबाद में पंजाबी समाज के नाम पर न तो कोई चौक है और न ही सामुदायिक स्थल उपलब्ध है। इसी कारण महासभा की ओर से कम से कम एक चौक को पंजाबी समुदाय के नाम पर समर्पित करने की मांग की गई। महासभा की मांग को स्वीकार करते हुए नगर पालिका प्रधान गुलशन ने भरोसा दिलाया कि इस विषय पर शीघ्र ही उचित कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात के दौरान मलिक विजय आनंद, पार्षद राजेश उप्पल, पार्षद जगतार सिंह तारा, पार्षद निशा ठकराल, संतोष कुकड़ेजा, आकाशदीप जुनेजा, मुकेश साहनी, मनीष सेठी, भगवंत सिंह, विजय ठकराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed