फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maharshi Kashyapa conveyed a message of compassion and respect for nature and every living being: Bedi

महर्षि कश्यप ने प्रकृति व हर प्राणी के प्रति करुणा व सम्मान का दिया संदेश : बेदी

Tue, 06 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 06 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Maharshi Kashyapa conveyed a message of compassion and respect for nature and every living being: Bedi
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा महर्षि कश्यप ने समाज को प्रकृति, जीव-जंतुओं और समस्त प्राणियों के प्रति करुणा व सम्मान का संदेश दिया। उनकी परंपरा भारतीय संस्कृति में परिवार, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देती है।
यही कारण है कि आज भी विभिन्न क्षेत्रों में महर्षि कश्यप की जयंती व स्मृति कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किए जाते हैं। मंत्री बेदी सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में संस्कृत पालि प्राकृत विभाग में स्थापित महर्षि कश्यप पीठ में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप विशिष्ट अतिथि रहे। बेदी ने कहा कि महर्षि कश्यप का भारतीय धार्मिक व पौराणिक ग्रंथों में उल्लेख एक विद्वान, तपस्वी और महान ऋषि के रूप में मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वविद्यालय में महर्षि कश्यप पीठ के स्थापित होने पर सभी को बधाई दी और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप के आदर्श केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और महान ऋषि परंपरा से जोड़ने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा कश्यप-राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह कश्यप, डाॅ. प्रीतम, श्याम लाल जांगड़ा, सुरेंद्र माजरी, आरडी कल्याण, मेनपाल कश्यप, विरेंद्र कश्यप, प्रदीप कश्यप, वीरभान आर्य कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed