फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maharaja Shur Saini Bhavan will be built with an amount of Rs 16 lakh 71 thousand: Ramkaran

16 लाख 71 हजार की राशि से बनेगा महाराजा शूर सैनी भवन : रामकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Shur Saini Bhavan will be built with an amount of Rs 16 lakh 71 thousand: Ramkaran
शाहाबाद।महाराजा शुर सैनी भवन का शिलान्यास करते विधायक रामकरण।
शाहाबाद। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत धुराला गांव में महाराजा शूर सैनी भवन का शिलान्यास हुआ। इस मौके हरियाणा शुगर फेड के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 16 लाख 71 हजार रुपये की राशि धुराला गांव में महाराजा शूर सैनी भवन पर खर्च होगी, जिसका सीधा फायदा ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि भवन के निर्माण के बाद ग्रामीणों को शहर की तर्ज पर विशेष सुविधाएं मिल पाएंगी। विधायक ने कहा कि अभी निर्माण कार्य शुरू हुआ है और आगे भी निर्माण कार्य में राशि की जरूरत पड़ेगी तो सरकार से दिलाई जाएंगी।
विज्ञापन


सरपंच सतपाल ने बताया कि इस भवन के निर्माण के बाद ग्रामीणों को शादी विवाह आदि के लिए महंगे मैरिज पैलेस से छुटकारा मिल जाएगा। इस मौके पर पंच रोकी, मोनू, सुशील, नाथी राम, सैनी सभा के प्रधान रामकरण सैनी, कैप्टन किरपाल सिंह नंबदार, सुभाष सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed