फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahant Rajendra Puri is performing rituals with saints from Maharashtra

Kurukshetra News: महंत राजेंद्र पुरी महाराष्ट्र के संतों के साथ कर रहे अनुष्ठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Mahant Rajendra Puri is performing rituals with saints from Maharashtra
कुरुक्षेत्र।महाकुंभ में  संतों के साथ महंत राजेंद्र पुरी।विज्ञप्ति - फोटो : paragwal
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी प्रयागराज महाकुंभ 2025 में गए हुए हैं। महाकुंभ में देश के महान संत महापुरुषों का सान्निध्य प्राप्त करने के साथ महंत पुरी निरंतर सर्वकल्याण की भावना से अनुष्ठान एवं पूजन भी कर रहे हैं। सोमवार को कुंभ में महाराष्ट्र से आए संतों स्वामी कंवर पुरी, स्वामी प्रमोद पुरी, महंत सुखदेव पुरी, स्वामी लाल पुरी, स्वामी इंद्र गिरी के साथ विधिवत अनुष्ठान शुरू किया।
विज्ञापन

पुरी ने कहा कि महाकुंभ में पांच मुख्य अनुष्ठान के बिना यात्रा अधूरी है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारत की संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्वितीय पर्व है। यह आयोजन हर 12 साल में प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन, और नासिक में होता है। महाकुंभ में भाग लेना आत्मा को शुद्ध करने और मोक्ष प्राप्ति का माध्यम माना जाता है। पुरी ने कहा कि इस मौके पर कई महत्वपूर्ण अनुष्ठान किए जाते हैं, जो इसे एक अद्वितीय धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव बनाते हैं। महाकुंभ में देश के कई महान संतों व महापुरुषों के साथ संवाद करने का अवसर भी है। उनकी आध्यात्मिक ऊर्जा और अनुभव से मार्गदर्शन हो रहा है। महाकुंभ में महंत पुरी साथ अनेकों श्रद्धालु डाॅ. नरेश भारद्वाज, महेंद्र प्रताप, गोकुल शर्मा, मनप्रीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed