फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahakumbh of educationists will be held in Delhi, Kurukshetra

दिल्ली में लगेगा शिक्षाविदों का महाकुंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh of educationists will be held in Delhi, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास प्रांत की प्रांतीय संचालन समिति की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। प्रांत संयोजक प्रो. हितेंद्र त्यागी ने सभी विषयों के विषय प्रमुखों से महत्वपूर्ण सूचना साझा करते हुए बताया कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा 17,18,19 नवंबर को ज्ञानोत्सव-2079 का आयोजन भारतीय कृषि संस्थान नई दिल्ली में किया जा रहा है, जिसका विषय शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत है। इसमें कुलपतियों और शिक्षाविद् विस्तार से चर्चा करेंगे।
उन्होंने बताया ज्ञानोत्सव-2079 कई स्तरों पर बहुत महत्वपूर्ण है, विशेषकर विद्यार्थियों के लिए इसमें कई अवसर है। इसमें प्रतियोगिता, परिचर्चा आदि होगी। दो प्रतियोगिताएं इसके अंतर्गत आयोजित की जा रही हैं, जिसमें स्नातक, परास्नातक और शोधार्थियों के लिये आलेख प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित ज्ञानोत्सव देशभर के कुलपतियों, निदेशकों, शिक्षाविदें, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों एवं छात्रों का महाकुंभ है। इस महाकुंभ में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी व शिक्षक भागीदारी करें, इसके लिए हमें विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच जाकर उनको इस ज्ञानोत्सव में पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अध्यापकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर आलेख प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के केंद्रीय बिंदुओं पर आलेख आमंत्रित किए गए हैं। आत्मनिर्भर भारत के प्रांत संयोजक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि इस ज्ञानोत्सव में भारत का हर राज्य भागीदारी करें इसका ध्यान रखा गया है। विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए मेरे सपनों का आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित आलेख प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर तथा आलेख भेजने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई है। पहले की तुलना में अब पुरस्कार राशि बढ़ाई गई है।

बैठक में न्यास के प्रांतीय संरक्षक डॉ. विवेक कोहली, जीजेयू के पूर्व कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा, बांके बिहारी, डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, नंद किशोर, रेखा शर्मा, दीपक वशिष्ठ, डॉ कुलदीप सिंह, विकास पोपली, डॉ. जगत नारायण, जीएस आर्या, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. प्रेम सिंह, जय भगवान शर्मा, अनिल शर्मा, अमित शर्मा, रूपेश गौड, प्रेम कुमार, शिव कांत, जयभगवान शर्मा, अमित भटनागर, डॉ. गोपाल, डा. पुनीत बंसल, डॉ.नरेश कुमार, डॉ. नंद किशोर सहित विभिन्न विषयों के संयोजक व सहसंयोजकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed