{"_id":"66e8d69f03a3883d4905aca4","slug":"maha-aarti-will-be-performed-with-505-lamps-every-day-in-maa-bhadrakali-shaktipeeth-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-124128-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मां भद्रकाली शक्तिपीठ में हर रोज 505 ज्योतों से होगी महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मां भद्रकाली शक्तिपीठ में हर रोज 505 ज्योतों से होगी महाआरती
Tue, 17 Sep 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में इस बार भी शारदीय नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में सेवक मंडल के सदस्यों की विशेष बैठक सोमवार को हुई। इसमें डॉ. एमके मौदगिल को सेवक मंडल के उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। ये जानकारी पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार महाशक्ति की महा पूजा का महापर्व शक्ति महोत्सव तीन अक्तूबर से शुरू होगा और 17 अक्तूबर को समापन होगा ।
पहले दिन तीन अक्तूबर को प्रातः आठ बजे कलश पूजन व प्रातः नौ बजे ध्वजारोहण होगा । दोपहर 12 बजे मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा मां की पावन पवित्र ज्योति के साथ शुरू होगी और शाम छह बजे नगर परिक्रमा करके महाआरती के साथ ज्योति प्रतिस्थापना होगी। भजन संध्या प्रतिदिन सांय तीन से छह बजे होगी और प्रतिदिन सांय छह बजे 505 ज्योतों से महाआरती होगी । मंगला आरती प्रतिदिन सुबह छह बजे होगी। पांच अक्तूबर को नवरात्रि विशेष दिवस मनाया जाएगा । इस दिन मां के सभी भक्तों को प्रसाद में मां का विशेष सचित्र स्वर्णिम खजाना मुख्य पुजारिन शिमला देवी की ओर से दिया जाएगा।
10 अक्तूबर को सप्तमी पर पारंपरिक मनोकामना पूर्ण हवन यज्ञ सुबह 10 बजे से होगा । 11 अक्तूबर को श्री दुर्गाष्टमी जागरण में सुप्रसिद्ध गायक लखविंदर वडाली, साथ ही दिल्ली से सुप्रसिद्ध भजनगायक स्वामी बुद्धिराजा व टी-सीरीज सुप्रसिद्ध भजन गायक लवली रामपाल शर्मा मां भद्रकाली जी का गुणगान करेंगे। वहीं सुप्रसिद्ध नृत्यांगना रंजना नेब भी अपने वैष्णवी ग्रुप के साथ मनोहारी मनमोहक सुंदर झांकियों की प्रस्तुति देंगी ।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा भंडारा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे व दोपहर 12 बजे और व्रत भंडारा भी प्रातः 10 बजे व दोपहर 12 बजे होगा । शनिवार को पूरे दिन भंडारा लगाया जाएगा । छप्पन भोग का प्रसाद प्रथम नवरात्र और अष्टमी पर लगाया जाएगा । मंदिर का भव्य पुष्प शृंगार किया जाएगा । बैठक में सेवाप्रमुख, सेवा सुपरवाइज़र आदि की नियुक्ति की गई। इस मौके पर देवेंद्र गर्ग , संजय मित्तल , ऋषि पाल तोमर , आशीष दीक्षित , अनिल शर्मा , विजय पुजारा जी, बलवान जी , रेनू शर्मा , रेशमा , मोना इत्यादि उपस्थित रहे ।