फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Made a nude video after making friendship on Instagram

Kurukshetra News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बनाया न्यूड वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Made a nude video after making friendship on Instagram
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने दो युवकों पर इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर न्यूड वीडियो बनाने व ब्लैकमेलिंग के साथ धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने जिला सिरसा व सोनीपत के रहने वाले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी जिला सिरसा के रहने वाले आरोपी के साथ इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई, जो व्हाट्सएप पर बातचीत तक बढ़ी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उनको न्यूड होने के लिए कहा और उसी दौरान जिला सोनीपत के रहने वाले आरोपी की मौजूदगी में न्यूड वीडियो बना लिया। दोनों अब इस वीडियो का इस्तेमाल कर ब्लैकमेल कर रहे हैं और गलत काम के लिए दबाव डाल रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक आरोपी ने युवती को अपने इंस्टाग्राम से उसका न्यूड वीडियो भेजा। युवती ने अपनी जान माल और इज्जत को खतरा बताते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed