फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Love Gulia won bronze medal in wrestling

हरियाणा के लाल का कमाल: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा, जीता ब्रॉन्ज मेडल

Wed, 09 Jul 2025 02:37 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 02:37 PM IST
सार

पहलवान लव गुलिया ने किर्गिस्तान के बिश्केक में  एशियन अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। पहलवान का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। 

विज्ञापन
Love Gulia won bronze medal in wrestling
पहलवान लव गुलिया का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी के होनहार पहलवान लव गुलिया ने किर्गिस्तान के बिश्केक में  एशियन अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। 15 वर्षीय लव ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन


दिल्ली में जोरदार स्वागत
 
मंगलवार रात  साढ़े 11 बजे लव गुलिया दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां उनके परिवार, गांववासियों और प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सोनीपत के पुरखास गांव के मूल निवासी और वर्तमान में सेक्टर-5 में रहने वाले लव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


ओलंपिक मे गोल्ड मेडल जीतना सपना: लव

लव ने अपने स्वागत समारोह में कहा मेरा सपना है कि मैं ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतूं। इसके लिए मैं कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास कर रहा हूं। युवा पहलवान की लगन और जुनून की हर कोई सराहना कर रहा है। सम्मान समारोह में शामिल हुए परिजन और कोच लव को सम्मानित करने के लिए आयोजित समारोह में उनके पिता डीएसपी रमेश गुलिया, कोच सुभाष, दादा बलवान, भाई खुश गुलिया, प्रिंस, अर्शवीर, अली पहलवान, अनुज, नैतिक, और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बुलबुल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: CET-2025: हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने किया सीईटी की तारीखों का एलान, दो दिन चलेगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed