फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lotus will bloom in Punjab, people have made up their mind: Naib Saini

पंजाब में खिलेगा कमल, जनता ने बना लिया मन : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Lotus will bloom in Punjab, people have made up their mind: Naib Saini
कुरुक्षेत्र। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा। वहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए इस बार भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। यह दावा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। वे रविवार को धर्मनगरी में योग मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे पंजाब में चुनाव-प्रचार के लिए गए थे और भविष्य में भी कार्यक्रम करने जाएंगे। वे पंजाब गए तो लोगों ने स्पष्ट कहा कि वे वहां की आम आदमी सरकार से बेहद परेशान हो चुके हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार की भी जनविरोधी नीतियां रही थी। वहां जनता के जीवन को आसान बनाने के लिए न तो कांग्रेस और न ही आम आदमी पार्टी ने कोई ठोस कदम उठाए हैं। ऐसे में अब जनता भाजपा को मुख्य विकल्प मानते हुए सत्ता में लाएगी। मुख्यमंत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर भी दुख जताया और इस हादसे में बाबैन के रामशरण माजरा की अंजू शर्मा की मौत पर शोक भी व्यक्त किया और कहा कि सरकार इस परिवार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन



इंग्लैंड के साथ मिलकर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार इंग्लैंड के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद इंग्लैंड में इसी विषय पर चर्चा के लिए गए हैं। हर बार गीता महोत्सव में अलग देश को शामिल किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस द्वारा कानून व्यवस्था के प्रति उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के राज की कानून व्यवस्था को भलीभांति जानती है। अब प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरी है। शराब कारोबारी शांतनु की शाहाबाद में गोली मारकर हत्या कर देने पर कहा कि वारदात कोई भी हो, उसे अंजाम देने वाला बचेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यस्तरीय गीता मैराथन में सोनीपत की मोनिका रही प्रथम
कुरुक्षेत्र। खेल, आयुष विभाग व जिला प्रशासन के तत्वावधान में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन में प्रदेश से हजारों युवाओं ने पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई। मैराथन के महिला वर्ग में सोनीपत की मोनिका प्रथम, भिवानी की सोनिका द्वितीय, कुरुक्षेत्र की अंजलि तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा महेंद्रगढ़ की अंकिता चौथे, हिसार की कविता पांचवें, उत्तर प्रदेश सनौलीकी नेहा पंवार छठे स्थान पर, सोनीपत की मुस्कान सातवें, सोनीपत की अंकिता आठवें, हिसार की दुर्गा नौवें और करनाल की सिमरन दसवें स्थान पर रही।


पुरुष वर्ग में गौरव प्रथम, सोनीपत का रोहित द्वितीय, महेंद्रगढ़ का मोहित यादव तृतीय, चरखी दादरी से मोहन चौथे, जींद से सुरेंद्र पांचवे, करनाल से मोहित पन्नू छठे, सोनीपत से अक्षय सातवें, अधोया से सूरज सैन यादव आठवें, चंडीगढ़ से मनीष नौवें और रवि कुमार दसवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed