फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Loss worth lakhs to roadways due to closure of buses in Punjab

Kurukshetra News: पंजाब की बसें बंद होने से रोडवेज को लाखों की क्षति

Fri, 23 Feb 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Loss worth lakhs to roadways due to closure of buses in Punjab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के चलते पंजाब को जाने वाली कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की बसें पिछले 10 दिनों से बंद है, जिससे जहां यात्रियों को भारी परेशानियां हो रही हैं तो वहीं कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को भी बसें बंद होने के चलते लाखों का फटका अब तक लग चुका है।

पंजाब की सीमाओं को सील किए जाने के चलते पिछले 10 दिनों से पटियाला, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर के रूटों पर बसें नहीं जा पा रही हैं। इन बसों के बंद होने के चलते पंजाब के शहरों में जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इन बसों के बंद होने से अब पंजाब को जाने वाले यात्री रेलगाड़ियों का सहारा लेने को मजबूर है।
विज्ञापन

पंजाब को जाने वाले यात्रियों की भीड़ अल सुबह से ही कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रही हैं। अल सुबह से ही लोग स्टेशन पर पहुंच कर रेलगाड़ियों का टिकट लेने के लिए कतारों में लगे दिखाई देते हैं। हालांकि यात्रियों की बढ़ती संख्या के चलते रेलगाड़ियों में भी खूब भीड़ का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के सभी रूटों पर बसें किसान आंदोलन के चलते बंद है। जबकि पंजाब जाने वाले यात्रियों को वाया बराड़ा के रास्ते चंडीगढ़ तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा किसान आंदोलन के चलते 21 बसें प्रशासन को दी गई हैं। - सुखदेव सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed