फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lord Vishnu took the Vamana avatar: Shastri

भगवान विष्णु ने लिया था वामन अवतार : शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu took the Vamana avatar: Shastri
कुरुक्षेत्र।कथा के दौरान श्रद्धालु के साथ क​थावाचक अनिल शास्त्री। स्वयंं
कुरुक्षेत्र। हरियाणा बैरागी सभा की ओर से आयोजित सेक्टर-8 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक अनिल शास्त्री ने कहा कि भगवान विष्णु ने सतयुग में अपना पांचवां अवतार वामन का लिया था। भगवान वामन ऋषि कश्यप और उनकी पत्नी अदिति के पुत्र थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने वाला मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है। समय-समय पर भागवत कथा का ज्ञान मनुष्य को मिलते रहना चाहिए। इससे हमारा समाज सदमार्ग के रास्ते पर चलेगा। कथावाचक अनिल शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के अनुसार, राजा बली ने इंद्र का देवलोक हड़प लिया था।
विज्ञापन

इंद्र को देवलोक पर अधिकार दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया। भगवान वामन एक बौने ब्राह्मण के वेश में विरोचन के पुत्र और प्रहलाद के पौत्र बली के पास गए। भगवान वामन ने बली से अपने रहने के लिए तीन पग भूमि मांगी। असुरों के गुरु शुक्राचार्य ने बली को चेताया कि वह ऐसा न करें, लेकिन बली ने भगवान वामन को तीन पग भूमि देने का वचन दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भगवान वामन ने अपना विशाल स्वरूप धारण कर लिया। पहले पग में पूरा भूलोक (पृथ्वी) और दूसरे में देवलोक नाप लिया। तीसरे कदम के लिए कोई भूमि नहीं बची, तो बली ने तीसरे पग के लिए अपना सिर सामने कर दिया। भगवान वामन बली की वचनबद्धता से प्रसन्न हुए, उन्होंने उसे पाताल लोक देने का निश्चय किया।

कुरुक्षेत्र।कथा के दौरान श्रद्धालु के साथ कथावाचक अनिल शास्त्री। स्वयंं

कुरुक्षेत्र।कथा के दौरान श्रद्धालु के साथ कथावाचक अनिल शास्त्री। स्वयंं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed