फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lord Venkateshwara mounted on Garuda vehicle

Kurukshetra News: गरुड़ वाहन पर शोभायमान हुए भगवान वेंकटेश्वर

Tue, 30 Jun 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 30 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Lord Venkateshwara mounted on Garuda vehicle
कुरुक्षेत्र। तिरुपति बालाजी मंदिर में वि​धि-विधानपूर्वक भगवान वेंकटेश्वर का गुणगान करते पुजारी।
कुरुक्षेत्र। दक्षिण भारत की तिरुपति बालाजी मंदिर से चली आ रही पूजन, शोभायात्रा, भगवान वेंकटेश्वर के विवाह, संगीत साधना एवं परिक्रमा परंपरा का धर्मनगरी की दिव्य शाखा में भी विधिविधान से पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कला परिषद एवं रंगशाला के सामने केडीबी ग्राउंड के निकट वेंकटेश्वर भगवान के मंदिर में ब्रह्मोत्सव के तहत वैदिक पद्धति से पूजा की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को भगवान वेंकटेश्वर की सुबह सात बजे विशेष पूजा की गई। दोपहर को भक्तों को विशेष प्रसाद वितरित किया गया। देर शाम को पूजश्के बाद भगवान वेंकटेश्वर को गरुड़ वाहन पर विराजमान किया गया और परिसर में शोभायात्रा निकालकर परिक्रमा की गई।जानकारी के अनुसार तिरुपति बालाजी मंदिर में सोमवार को कल्याणोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान वेंकटेश्वर का विवाह श्रीदेवी और भूदेवी के साथ हुआ।
विज्ञापन

पुजारी लवकुश आचार्य ने बताया कि यह प्रक्रिया तीन घंटे तक चली। विवाह के बाद श्रीदेवी और भूदेवी के साथ भगवान श्री तिरुपति बालाजी वेंकटेश्वर स्वामी ने गरुड़ वाहन पर सवारी की। भगवन ने गरुड़ वाहन पर विराजकर भक्तों को दर्शन दिए। दिल्ली, कुरुक्षेत्र सहित चार शाखाओं के इंचार्ज सह-कार्यकारी अधिकारी बालाराजू ने मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम की व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मोत्सव 24 जून से शुरू हुआ और 4 जुलाई तक चलेगा। मान्यता है भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए ब्रह्मोत्सव के दौरान शोभायात्रा परिक्रमा में शामिल होकर भक्तजन पुण्य के भागी बन सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed