फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   'Loneliness is like a prison', Kurukshetra

‘जेल के समान है अकेलापन’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
'Loneliness is like a prison', Kurukshetra
राजकीय कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान विचार व्यक्त करतीं प्रो. निर्मला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में मनोविज्ञान विषय परिषद ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर भाषण का आयोजन किया। मुख्य वक्ता चेयरपर्सन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट प्रो. निर्मला चौधरी ने इंपॉर्टेंस ऑफ मेंटल हेल्थ अवेयरनेस एंड वेलनेस फॉर कॉलेज स्टूडेंट विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अकेलापन एक जेल के समान है। किसी भी मानसिक समस्या से निजात पाने के लिए विद्यार्थियों में शेयरिंग हैबिट का होना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि हमें संज्ञानात्मक, भावात्मक रूप से मजबूत होना अति आवश्यक है। विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम बागी ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2022 के थीम ’सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को वैश्विक प्राथमिकता बनाना’ पर कहा कि कोविड-19 महामारी का मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इसके कारण बहुत से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य कमजोर हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उतनी ही जानकारी होना आवश्यक है, जितनी कि शारीरिक स्वास्थ्य की जानकारी होना। उन्होंने बताया कि मनोविज्ञान विषय परिषद की ओर से समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया जाता है, जिसमें छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में मनोविज्ञान विभाग की ओर से छात्राओं के स्ट्रेस ,डिप्रेशन, एंजायटी लेवल का भी सर्वे किया जा रहा है जिसका उद्देश्य प्रभावित छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना व उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करना है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने मनोविज्ञान विभाग को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। आयोजन में महाविद्यालय की 89 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर विरेंद्र कौर, डॉ. श्रेष्ठा मुराल व स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed