फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   lokesh of bulandsehaer and sonika of bhiwani won the race

बुलंदशहर के लोकेश व भिवानी की सोनिका ने जीती गीता मैराथन,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
lokesh of bulandsehaer and sonika of bhiwani won the race
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत रविवार को आयोजित गीता मैराथन में बुलंदशहर के लोकेश और भिवानी की सोनिका अव्वल रहे। पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ लोकेश चौधरी ने 32 मिनट पांच सेकेंड में पूरा की। वहीं पांच किलोमीटर की महिला मैराथन दौड़ सोनिका ने 17 मिनट 54 सेकेंड में पूरी की। मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1200 युवक और युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से करीब 700 ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह साढ़े छह बजे ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तम पुरा बाग से खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह व विधायक सुभाष सुधा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्रह्मसरोवर पर ही इसका समापन हुआ। मैराथन की शुरुआत से लेकर अंत तक युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। रास्ते में हर एक शहरवासियों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। पुरुषों की मैराथन में मध्य प्रदेश के मोरहेडा से कुलदीप सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 32 मिनट 57 सेकेंड में दौड़ पूरी की, जबकि सहारनपुर यूपी से प्रिंस कुमार ने 33 मिनट 14 सेकेंड में दौड़ पूरा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिलाओं की मैराथन में 17 मिनट 54 सेकेंड के साथ हिसार की वर्षा ने द्वितीय और 18 मिनट 34 सेकेंड के साथ सोनीपत की किरण ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रथम विजेता को 31 हजार, द्वितीय को 21 और तृतीय को 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुरुष वर्ग में अलमोड़ा उत्तराखंड से अमित, करनाल से अशोक कुमार, पानीपत से विपिन, अंबाला से अमरप्रीत, कुरुक्षेत्र से रवि कुमार, अंबाला से संतोष कुमार, यमुनानगर से मोहित तथा महिला वर्ग में करनाल की संजू, उत्तर प्रदेश की अर्पिता, सोनीपत की अनिता, भिवानी की भादो, रोहतक की स्नेहा, अंबाला की रिंपी और उत्तरप्रदेश की बबीता कुमारी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2100-2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपायुक्त मुकुल कुमार, एडीसी अखिल पिलानी, डीआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के सीईओ अनुभव मेहता व एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
युवा पूरे उत्साह से खेलेगा तो देश बुलंदियां को छुएगा : संदीप सिंह
---------------------------------------------------------------------
मैराथन में युवाओं के जोश और उत्साह को देखकर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सभी युवा खिलाड़ियों को मेहनत और लगन से अपने खेल और क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। जब प्रत्येक युवा पूरे उत्साह के साथ खेलेगा तो निश्चित ही देश खेलों के साथ-साथ हर क्षेत्र में बुलंदियों को छुएगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गीता महोत्सव का हर वर्ष लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। यही कारण है कि मैराथन में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed