{"_id":"6783334bb8f800770e0e2d05","slug":"lohri-will-be-celebrated-with-enthusiasm-in-cm-city-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-129831-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सीएम सिटी में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सीएम सिटी में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी लोहड़ी
विज्ञापन
लाडवा। लोहड़ी महापर्व सीएम सिटी लाडवा में जोश, उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। महापर्व का आयोजन लाडवा अनाजमंडी में करीब चार बजे आयोजित किया जाएगा। इस लोहड़ी महापर्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। अहम पहलू यह है कि प्रसिद्ध पंजाबी गायक लोहड़ी महापर्व का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यह जानकारी देते हुए शनिवार को देर सायं लाडवा अनाजमंडी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 जनवरी को सायं करीब चार बजे शुरू होने वाले लोहड़ी महापर्व की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं की ड्यूटियां भी लगाईं। इस दौरान सभी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रबंध करने की जिम्मेवारी सौंपने के साथ-साथ लाडवा विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक तक लोहड़ी महापर्व का निमंत्रण पहुंचाने की ड्यूटी भी लगाई है।
कार्यक्रम में खुशियां मनाने, मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध पंजाबी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस महापर्व की संध्या को पंजाबी कलाकार यादगार बनाएंगे और लाडवा विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिक एक मंच पर पहली बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ लोहड़ी का पर्व मनाएंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस लोहड़ी महापर्व में पहुंचकर मुख्यमंत्री के साथ लोहड़ी मनाएं। इस मौके पर अमित खुराना, नरेंद्र सिंह, दीपक, सुरेंद्र सिंघल, अवतार सिंह, वेद पटवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।