फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   loan froud case

लोन ट्रांसफर करने के नाम पर धोखाधड़ी, खाते से निकाले साढे 24 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
loan froud case
धोखाधड़ी कर बैंक खाते से साढ़े 24 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिहोवा की पूजा कॉलोनी निवासी सतीश गर्ग ने शहर पिहोवा थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसको 28 दिसंबर 2020 को उसे एक पंपलेट मिला था। जिस पर लिखा था कि अगर दूसरे बैंक में लोन ट्रांसफर करना है तो उससे संपर्क करें। उसने पंपलेट में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो एक अनजान व्यक्ति उसे घर पर आ कर मिला। उसने अपने बैंक लोन से संबंधित दस्तावेज उसे दे दिए। आरोपी ने उसे कहा कि उसे अपने बैंक खाते में साढ़े 24 हजार रुपये जमा कराने पड़ेंगे। वह उसे साढ़े 24 हजार रुपये का सेल्फ का चेक दे दे। शिकायतकर्ता ने आरोपित को साढ़े 24 हजार रुपये का सेल्फ का चेक चार जनवरी की तारीख का दे दिया। छह जनवरी को किसी अजय कुमार ने उसके आइडीबीआइ बैंक पिहोवा के खाते से साढ़े 24 हजार निकाल लिए। उसके बाद से आरोपी के मोबाइल नंबर भी बंद हैं। आरोपित ने उसे लोन ट्रांसफर की तिथि 16-17 जनवरी बताई थी, मगर उसका लोन ट्रांसफर नहीं हुआ। जिस पर उसे धोखाधड़ी का पता चला एएसआइ महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed