फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   LNJP hospital will be rejuvenated, two crores will be spent

Kurukshetra News: एलएनजेपी अस्पताल का होगा कायाकल्प, खर्च किए जाएंगे दो करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
LNJP hospital will be rejuvenated, two crores will be spent
एलएनजेपी अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद व अन्य 
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल का जल्द दो करोड़ के बजट खर्च से कायाकल्प होगा। इससे अस्पताल के सौंदर्यीकरण, मरम्मत और शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। सभी कार्यों को 17 सितंबर तक पूरा किया जाना है। इस मामले में जरा सी भी कोताही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद ने सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल में अधिकारियों के साथ बातचीत की। इससे पहले एडीसी ने अस्पताल में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और गुणवत्ता को चेक किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग व एजेंसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तय समय अवधि में विकास कार्य को तेजी के साथ पूरा किया जाए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार पीडब्ल्यूडी के माध्यम से एलएनजेपी अस्पताल में 50 लाख 96 हजार रुपये के बजट से सालभर की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। 33 लाख 27 हजार रुपये की लागत से अस्पताल के सौंदर्यीकरण के चलते रंगाई पुताई का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल में नई फाल सिलिंग के कार्य पर एक करोड़ 20 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। विभाग के अधिकारियों को शौचालयों की सफाई, मरम्मत के कार्य, एसी, बागवानी और अन्य विकास कार्यों पर विशेष फोकस रखकर कार्य करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें निर्देश दिए गए कि सभी नागरिक अस्पतालों में निजी अस्पतालों की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता न पड़े। इसके लिए सभी जिला अस्पतालों को सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और टेस्टिंग लैब इत्यादि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed