फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Little soldier cadets celebrated Raksha Bandhan festival

Kurukshetra News: नन्हे सैनिक कैडेट ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Little soldier cadets celebrated Raksha Bandhan festival
कुरुक्षेत्र। श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल और न्यू जयराम सैनिक स्कूल में भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सातवीं कक्षा की छात्रा प्राची और न्यू जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स तनुज एवं हर्ष बाबरे ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात संगीत अध्यापक घनश्याम और नन्हे बच्चों ने मधुर आवाज में रक्षाबंधन धागा है प्यार का सुंदर गीत प्रस्तुत किया। प्राइमरी विंग के बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज धज कर एक दूसरे की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन से संबंधित गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों को स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि यह त्यौहार भाई बहन के बीच आपसी संबंधों को मजबूती देता है और भाई-बहन के बीच प्रेम के साथ सम्मान बनता है। कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सदन ने किया। कार्यक्रम में लवली, मीनू, रमा, जश्नदीप, ज्योति, रजनी शर्मा, मनजीत, रंजना इत्यादि अध्यापिकाएं भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed