फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Listening to Shrimad Bhagwat destroys the evils of Kaliyuga: Shastri

श्रीमद्भागवत सुनने से होते हैं कलियुग के दोष नष्ट : शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Listening to Shrimad Bhagwat destroys the evils of Kaliyuga: Shastri
कुरुक्षेत्र। पटेल नगर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते ​​​अनिल शास्त्री। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा के तत्वावधान में पालिका पार्क पटेल नगर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मधुर स्वर में अमृतवर्षा की गई। भागवत प्रवक्ता अनिल शास्त्री ने बताया कि भक्तिदेवी, ज्ञान और वैराग्य की पुष्टि के लिए जो उपाय भगवान नारायण ने आकाशवाणी के माध्यम से बताए, उसका वास्तविक अर्थ खोजते हुए नारदजी बदरीवन पहुंचे और तपस्या करने का विचार करने लगे, तभी वहां उन्हें सनकादि मुनि मिले।
विज्ञापन

सनकादि ऋषि, जो ब्रह्माजी के चार मानस पुत्र सनक, सनंदन, सनातन और सनत्कुमार के नाम से प्रसिद्ध हैं। योगी, बुद्धिमान, विद्वान हैं। देखने में पांच वर्ष के बालक से प्रतीत होते हैं लेकिन पूर्वजों के भी पूर्वज हैं। सदा वैकुंठधाम में निवास करते हैं, निरंतर हरिकीर्तन में लीन रहते हैं। भगवान के लीलामृत का रसास्वादन कर सदा उसी में मस्त रहते हैं और उनके जीवन का एकमात्र आधार भगवद कथा ही है।
विज्ञापन

नारद जी ने सनकादि मुनियों से पूछा कि भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की पुष्टि कैसे होगी, तब मुनियों ने बताया कि ऋषियों ने संसार में दुःख निवृत्ति के अनेक मार्ग बताए हैं लेकिन वे सब कष्टदायी हैं।

कुरुक्षेत्र। पटेल नगर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते अनिल शास्त्री। स्वयं

कुरुक्षेत्र। पटेल नगर में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते अनिल शास्त्री। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed