फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lineman died on the spot due to electric shock

Kurukshetra News: करंट लगने से लाइनमैन की मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Lineman died on the spot due to electric shock
कुरुक्षेत्र। खेड़ी कलां गांव में 11 केवी की लाइन पर काम करते हुए करंट लगने से एक लाइनमैन (एएलएम) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय गौरव निवासी फतुहपुर के रूप में हुई। करीब छह महीने पहले ही गौरव की नौकरी लगी थी। गौरव अपने परिवार का इकलौता सहारा था। कुछ समय पहले उसके पिता और भाई की मौत हो गई थी। उसके बाद से गौरव के कंधे पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। उधर, परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे गौरव अपने दो साथी लाइनमैन अभिमन्यु व कृष्ण कुमार के साथ खेड़ी कलां गांव में 11 केवी लाइन की मरम्मत का काम करने गया था। लाइनमैन अभिमन्यु का कहना है कि मरम्मत से पहले उन्होंने लाइन पर काम करने के लिए परमिट लिया था। अभी काम पूरा भी नहीं हुआ था कि किसी ने पावर हाउस से इस गांव की लाइन शुरू कर दी। जिससे करंट लगने से गौरव बुरी तरह जख्मी हो गया। उसने मामले की सूचना पावर हाउस में कर्मियों को दी और गौरव को तुरंत सेक्टर-दो निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, परिजन ने आरोप लगाया कि पावर हाउस में किसी ने जानबूझ कर गांव की लाइन शुरू कर दी, जिससे यह हादसा हुआ है। अन्य कर्मी ने पावर हाउस में हादसे की सूचना दी तो आरोपी ने अपनी गलती तो स्वीकार की, मगर तुरंत कॉल काट दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना सदर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को परिजनों की तरफ से शिकायत मिली है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।



विभाग की टीम करेगी मामले की जांच : जिंदल
बिजली निगम कुरुक्षेत्र के एसई एमजी जिंदल ने बताया कि जांच के लिए विभाग की एक टीम बनी हुई है। यह टीम मामले की जांच करेगी। हादसे से इनकार नहीं किया जा रहा, मगर प्रारंभिक जानकारी में यही आया है कि लाइन पर परमिट नहीं लिया गया था। परमिट लिया गया था या नहीं, इसका रिकॉर्ड दर्ज है। जांच में आरोप सही पाए गए तो विभागीय कार्रवाई जरूर की जाएगी।




मई में भी गई थी एक एएलएम की जान
चार मई को प्रतापगढ़ गांव में 11 केवी लाइन पर काम करते हुए करंट लगने से 45 वर्षीय लाइनमैन सीताराम स्वामी हाल निवासी न्यू सरस्वती कॉलोनी खेड़ी मारकंडा की मौत हुई थी। इस हादसे में उनके दो साथी एएलएम राजेश और विक्रम भी जख्मी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed