{"_id":"62c1f49299d67f5d783a175e","slug":"light-rain-in-the-morning-heat-tormented-in-the-afternoon-kurukshetra-news-knl113478391","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बूंदाबादी से राहत, दोपहर में गर्मी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बूंदाबादी से राहत, दोपहर में गर्मी से परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन शांत रहने रहने के बाद मानसून ने रविवार को फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। सुबह हल्की बारिश से फिर से मौसम ने करवट ली। अंदेशा लगाया जा रहा था बादल दिन में झमाझम बरसेंगे, लेकिन 11 बजे के करीब फिर से मौसम पूरी तरह पलट गया और सूर्यदेव ने गर्मी बरसाई, जिससे पारा बढ़ गया। सुबह जहां लोग सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे थे, वहीं दोपहर में गर्मी से बेहाल नजर आए। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिले में औसतन दो डेढ़ एमएम बारिश ही दर्ज की गई, जिसमें से बाबैन क्षेत्र में ही बदरा ठीक ठाक बरसे। शाम को मौसम में फिर से परिवर्तन दिखाई दिया। कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए और ठंडी हवा चली, लेकिन थोड़ी ही देर में बादल छट गए, हालांकि हवा चलती रही, जिस कारण लोगों को दिनभर की गर्मी से कुछ राहत पहुंची।
मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को मौसम साफ रहने के चलते गर्मी परेशान करेगी। दिन में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं मंगलवार को बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है, जिसते अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 34 डिग्री पर आ जाएगा। इसी प्रकार बुधवार को बारिश होने की 80 प्रतिशत संभावना है, जिससे तापमान 32/27 रहेगा। वीरवार को बारिश की 55 प्रतिशत संभावना के साथ 33/27, शुक्रवार को 40 प्रतिशत संभावना के साथ 34/27, शनिवार को फिर से 80 प्रतिशत संभावना के साथ 32/27 और रविवार को 70 प्रतिशत संभावना के साथ तापमान 30/26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।