{"_id":"68e6c33dea0d5c95440689ab","slug":"letter-sent-to-the-department-for-40-more-electric-buses-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-143524-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 40 और इलेक्टि्रक बसों के लिए विभाग को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 40 और इलेक्टि्रक बसों के लिए विभाग को भेजा पत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र को मिली 10 इलेक्ट्रिक बसों के ट्रायल के बाद अब सीएम की ओर से हरी झंडी दिखाने का इंतजार है। वहीं विभाग ने डिपो के लिए 40 और बसों के लिए परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा है।
रोडवेज विभाग ने दो दिन पहले सभी 10 बसों को रूटों पर ट्रायल के लिए दौड़ाया था। रूटों से आने के बाद कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों को बसों की ठीक रिपोर्ट सौंपी थी। अब रोडवेज महाप्रबंधक ने बसों की रिपोर्ट व समय सारणी बनाकर परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा है।
अब परिवहन आयुक्त मुख्यमंत्री से बसों के संचालन को लेकर समय लेंगे। मुख्यमंत्री के हरी झंडी देने के बाद ही बसों को रूटों पर चलाया जाएगा। विभाग ने उक्त बसों में फास्ट टैग भी लगवा दिए हैं। वहीं बाकी कार्य कराए जा रहे हैं। बसें सामान्य बसों की तुलना में आकार में बड़ी है। एक बार चार्जिंग होने पर बस 120 से 130 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।