फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Less than half the seats in government colleges filled after the first round of counseling.

Kurukshetra News: सरकारी कॉलेजों में पहली काउंसलिंग के बाद आधी भी नहीं भरी सीटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Less than half the seats in government colleges filled after the first round of counseling.
कुरुक्षेत्र। जिले के चार सरकारी कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए पहली काउंसलिंग के बाद भी सीटें खाली हैं। सोमवार को पहली काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने का अंतिम दिन रहा। हालांकि विद्यार्थी रात 12 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। अब मंगलवार यानी आज दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी, जबकि दूसरी फाइनल मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थी तीन अगस्त तक फीस जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज भेरियां में बीए की 240 सीटों में 67, बीकॉम की 160 सीटों में 21 और बीएससी की 80 सीटों में सात विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सरकारी कॉलेज चम्मू कलां में बीए की 160 सीटों पर 14 तथा बीकॉम की 80 सीटों पर तीन दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज रामसरण माजरा, बाबैन में बीए की 160 सीटों पर 14 और बीकॉम की 80 सीटों पर 10 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
वहीं, जीसी महिला कॉलेज पलवल में बीए की 320 सीटों पर 70, बीकॉम की 160 सीटों पर 36, बीसीए की 40 सीटों पर 14 तथा बीएससी की 100 सीटों पर पांच दाखिले हुए हैं। पहली काउंसलिंग के बाद अब कॉलेजों की नजर दूसरी मेरिट सूची पर टिकी है। अब दूसरी सूची जारी होने के बाद दाखिले में तेजी आएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed