{"_id":"67bf7512a5d4468b780ca235","slug":"lecture-will-be-held-at-sri-krishna-ayush-university-on-unani-day-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-131922-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युनानी दिवस पर श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में होगा व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युनानी दिवस पर श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में होगा व्याख्यान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष मंत्रालय द्वारा हकीम अजमल खां के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष युनानी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत 27 फरवरी वीरवार को श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में युनानी दिवस मनाया जा रहा है। इसमें कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान, हमदर्द विश्वविद्यालय दिल्ली के अधिष्ठाता प्रो. आसिम अली खान, हमदर्द विश्वविद्यालय अध्यापक संगठन की अध्यक्षा डाॅ. उज्मा बानो एवं विख्यात विटिलिगो (सफेद दाग) विशेषज्ञ डाॅ. नाहिद परवीन व्याख्यान देंगे।
केंद्रीय युनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद के सहयोग में आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान अस्पताल के वहिरंग विभाग के प्रांगण में निशुल्क युनानी चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। ये शिविर सुबह नौ बजे से रहेगा। इस शिविर का आयोजन मुख्य तौर पर सफेद दाग एवं त्वचा रोगों का युनानी चिकित्सा पद्धति द्वारा इलाज पर रहेगा। इसमें मरीजों को जांच व दवा निशुल्क दिया जाएगा।