फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Laxman Colony residents, who have been troubled by the terror of monkeys for a long time, will get relief.

Kurukshetra News: लंबे समय से बंदरों के आतंक से परेशान लक्ष्मण कॉलोनी वासियों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Laxman Colony residents, who have been troubled by the terror of monkeys for a long time, will get relief.
कुरुक्षेत्र। कलेसर जंगल में छोड़ने के लिए पिंजरे में डाले गए थानेसर शहर की लक्ष्मण कॉलोनी से पक
कुरुक्षेत्र। थानेसर शहर की लक्ष्मण कॉलोनी में काफी समय से बंदरों के आतंक से लोग परेशान थे, लेकिन अब कॉलोनी वासियों को राहत मिलेगी। बंदरों को पकड़ने के लिए विशेषज्ञ टीम ने लोहे के पिंजरे लगाकर अभियान चलाया और करीब 20 बंदरों को काबू कर लिया। आबादी क्षेत्र से दूर रखने के लिए बंदरों को वन्य जीवों के सुरक्षित स्थान कलेसर के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


लक्ष्मण कॉलोनी वासी सेवानिवृत्त कर्मचारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कई दिनों से कॉलोनी में बंदरों का आतंक बना हुआ था। इनकी संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही थी। छतों और गलियों में बंदर अक्सर घूमते और घरों में घुसकर सामान उठाने के साथ खाद्य सामग्री को भी नुकसान पहुंचाते थे। बच्चों और बुजुर्गों में भी बंदरों को लेकर भय बना हुआ था। इसी को लेकर बंदरों को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया।
विज्ञापन


विशेष तरीके से अभियान चलाकर करीब 20 से 25 बंदरों को काबू किया। इससे कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए बंदरों को कॉलोनी या आसपास के किसी अन्य आबादी वाले क्षेत्र में छोड़ने के बजाय कलेसर जंगल में छोड़े जाने की व्यवस्था की जा रही है। उम्मीद है कि अभियान के तहत अन्य बंदरों को भी शीघ्र पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। कॉलोनीवासियों की प्रशासन से भविष्य में बंदरों की समस्या पर निगरानी रखने की मांग है।

कुरुक्षेत्र। कलेसर जंगल में छोड़ने के लिए पिंजरे में डाले गए थानेसर शहर की लक्ष्मण कॉलोनी से पक

कुरुक्षेत्र। कलेसर जंगल में छोड़ने के लिए पिंजरे में डाले गए थानेसर शहर की लक्ष्मण कॉलोनी से पक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed