फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lateness of trains is taking a toll on passengers, people continue to face problems throughout the day

Kurukshetra News: ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों पर पड़ रही भारी, दिनभर परेशानी झेलते रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Lateness of trains is taking a toll on passengers, people continue to face problems throughout the day
कुरुक्षेत्र। त्योहारी सीजन के चलते अब कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर देर रात तक यात्रियों की भीड़ का आलम देखा जा सकता है। देश भर के कई हिस्सों में जाने के लिए यात्री रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के माध्यम से सफर करते है, लेकिन इस सफर के दौरान यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही नजारा मंगलवार को देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री कई घंटों तक ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। पंजाब व फरीदाबाद के समीप रेलवे ट्रैक पर काम होने का असर ट्रेनों पर नजर आया, जिससे कई ट्रेनें देरी से चलती रही।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र से ट्रेनों के आने की जानकारियां जुटाते रहे। हालांकि कई यात्री मोबाइल का सहारा लेकर भी ट्रेनों के आने की जानकारियां लेते नजर आए। ट्रेनों के देरी से होने के कारण दिन भर रेलवे स्टेशन पर भीड़ का आलम बना रहा।
विज्ञापन




यह ट्रेनें रही देरी से (अप व डाउन)
गाड़ी संख्या-----नाम------देरी
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस--- तीन घंटे
11057 अमृतसर एक्सप्रेस----एक घंटा 34 मिनट
12497 शान ए पंजाब----40 मिनट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस---50 मिनट
12715 सचखंड एक्सप्रेस--- एक घंटा
14507 दिल्ली फाल्जिका एक्सप्रेस-दो घंटे पांच मिनट
14033 जम्मू मेल एक्सप्रेस----एक घंटा 13 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेस-----एक घंटा
18309 संबलपुर एक्सप्रेस----चार घंटे 36 मिनट
12920 मालवा एक्सप्रेस----एक घंटा चार मिनट
14508 फाल्जिका दिल्ली एक्सप्रेस---एक घंटा




ट्रेनें चलती रही देरी से : रामसिंह
रामसिंह का कहना है कि चंडीगढ़ के लिए सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन तीन घंटे देरी से चलती रही, इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कई दूसरी ट्रेनें भी देरी से चलती रही।ट्रेनों के देरी से होने की सूचना पूछताछ केंद्र से ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन







चल रहा मरम्मत का काम : मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि पंजाब व दिल्ली के समीप रेल लाइनों को बेहतर बनाए जाने के लिए मरम्मत का काम चला हुआ है, जिससे ट्रेनों की गति पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed