फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lakhs of rupees were swindled on the pretext of sending to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने का झांसा दे लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were swindled on the pretext of sending to Canada
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने की आड़ में लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसल गांव जिला कैथल के पवन कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिछले वर्ष अपने बेटे आयुष को आस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। एक प्लाट खरीद के दौरान उसकी पहचान अनिल कुमार वासी अर्बन एस्टेट के साथ हुई।
विज्ञापन

उसने भरोसा देते हुए कहा कि उसका बेटा युगांक कनाडा में रहता है और वे युवाओं को विदेश भेजने का काम भी करते हैं। उसके बेटे को भी वे कनाडा भेज देंगे तो वहां सुरक्षाकर्मी के तौर पर नौकरी भी दिला देंगे। इसके लिए 16 लाख रुपये देने होंगे, जिसमें साढ़े नौ लाख रुपये पहले देने होंगे। इसके बाद उन्होंने आरोपी के कहे अनुसार अलग-अलग समय पर उक्त रकम के साथ दस्तावेज भी दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उसके बेटे को विदेश भेजने के लिए मुम्बई भी ले गए लेकिन 20 दिन बाद वापस आना पड़ा। इसके बाद भी आरोपी उन्हें भरोसा देते रहे और जब विदेश नहीं भेज पाए तो आरोपियों ने रकम देने से भी इन्कार कर दिया तो धमकी भी दी जाने लगी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उक्त दोनों के साथ-साथ एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed