फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lakhs of fraud in the name of job, retired captain nominated

सरकारी नौकरी के नाम 20.15 लाख की धोखाधड़ी, सेवानिवृत्त कैप्टन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of fraud in the name of job, retired captain nominated
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 20.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक कथित सेवानिवृत्त सेना कैप्टन को नामजद किया है। आरोपी ने पंचकूला में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी के लिए छह लाख और आबकारी विभाग में निरीक्षक पद के तौर पर नौकरी लगवाने के लिए 30 लाख रुपये में सौदा किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी फरार है।
विज्ञापन

हरकेश सिंह वासी ठोल ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का जसप्रीत सिंह बीए कंप्यूटर पास है। उसकी ससुराल गांव नगला नानकू (अंबाला) में है। गांव नगला नानकू व कडासन में करीब तीन चार किलोमीटर का फासला है। उसका साला जगतार सिंह अकसर इलेक्ट्रिक के सामान की खरीदारी सतपाल की दुकान से करता था। सतपाल खुद को आर्मी रिटायर्ड कैप्टन भी कहता है। वह भी जगतार के साथ कई बार सतपाल से मिला। इस बीच सतपाल ने उसके लड़के जसप्रीत को एफसीआई पंचकूला में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन

इसे लेकर उनका छह लाख रुपये में सौदा तय हो गया। दो लाख रुपये पहले और बाकी चार लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने तय हुए। उन्होंने पांच जुलाई 2021 को दो लाख रुपये सतपाल को दे दिए। सतपाल ने उसके लड़के के दो तीन खाली कागजों पर हस्ताक्षर कराए तथा सभी कागजात, आधार कार्ड की फोटो स्टेट प्रति भी ली। उसके बाद सतपाल ने उन्हें एक्साइज इंस्पेक्टर की नौकरी लगाने का प्रलोभन दिया। इसके लिए उनका 30 लाख रुपये में सौदा हुआ। उन्होंने सतपाल की बातों में आकर उसे 13 लाख 80 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल ने उन्हें अपने जाल में फंसाने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक भी दिया। सतपाल कई महीनों तक उन्हें लिस्ट जारी होने की बात कह भटकता रहा। 18 अगस्त को सतपाल ने उन्हें लिस्ट दिखाई, जिसमें उनके लड़के का नाम भी था। सतपाल ने ज्वाइनिंग लेटर देने के नाम पर उनके कई बार पैसे ले लिए। सतपाल ने धीरे-धीरे उनसे 20 लाख 15 हजार रुपये ले लिए। जब उन्हें शक हुआ और पंचकूला में जाकर इस लिस्ट की जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह लिस्ट उनके विभाग से जारी नहीं की गई है।उन्होंने सतपाल को फोन किया, मगर उसका फोन बंद था। वे उसकी दुकान पर आए तो पता चला कि वह दुकान बंद करके कई दिनों से लापता है। वहीं सतपाल द्वारा दिए गए चेक को बैंक में लगाया तो खाते में पैसे न होने से चेक डिसऑनर हो गया। सतपाल ने धोखाधड़ी कर उनसे 20 लाख पंद्रह हजार रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed