{"_id":"68c9cd1d96c8a6cf2805d13a","slug":"laid-the-foundation-stone-for-development-works-costing-rs-559-crore-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142234-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 5.59 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 5.59 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन
लाडवा। सजावटी पोल, लाइटें और ड्रेनेज प्रोजेक्ट का नारियल तोड़कर शिलान्यास करती सुमन सैनी। विज्
लाडवा। राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने मंगलवार को पांच करोड़ 59 लाख 59 हजार रुपये की लागत से सजावटी पोल, लाइटें और ड्रेनेज व्यवस्था स्थापित करने के काम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रत्येक दिन लाडवा विधानसभा के कार्यों के लिए काम कर रहे हैं।
आए दिन किसी काम की योजना बनाई जाती है, किसी काम की स्वीकृति दी जाती है और किसी काम को शुरू करने की कार्यवाही होती है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के कार्य चल रहे हैं। इनके पूरा होने पर पूरी विधानसभा की दिशा और दशा में बड़ा परिवर्तन नजर आएगा।
उन्होंने बताया कि हाल ही में नगर पालिका के काम के लिए 19 करोड रुपये आए हैं। इस राशि से शहर में विकास कार्य चले हुए हैं। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि तीन करोड़ 20 लाख 46 हजार रुपये की लागत से लाडवा शहर में नगर पालिका की ओर से सजावटी पोल और लाइटों के साथ सड़कों का सौंदर्यकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें आंबेडकर चौक से इंद्री मार्ग पर नपा की सीमा तक के कार्य पर एक करोड़ 39 लाख 8 हजार रुपये की लागत खर्च की जाएगी। आंबेडकर चौक से यमुनानगर मार्ग पर नपा की सीमा तक के कार्य पर 72 लाख 22 हजार रुपये और कुरुक्षेत्र मार्ग पर नपा की सीमा तक के कार्य पर एक करोड़ नौ लाख 16 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य 29 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
सुमन सैनी ने कहा कि दो करोड़ 39 लाख 12 हजार रुपये की लागत से लाडवा शहर में नगर पालिका की ओर से आरसीसी पाइप लाइन उपलब्ध करवाने और बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसमें रामकुंडी चौक से राक्षी नदी तक दोनों आरसीसी पाइप लाइन उपलब्ध करवाने और बिछाने पर एक करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आंबेडकर चौक से बीडीपीओ कार्यालय तक 76 लाख 88 हजार रुपये और रामकुंडी चौक से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक 38 लाख 24 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।